जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के जौनपुर आगमन पर रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नगर के बारादुअरिया स्थित जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। पत्रकारों से बातचीत में मौलाना जावेद आब्दी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम और वहां की राजनीतिक स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत जनादेश का अपहरण किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। यह भी पढ़ें- बंगाल में 'राम' की जीत में 'वाम' का हाथ; आखिर क्यों कम्युनिस्ट वोटरों ने...