गढ़वा, मार्च 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित दिव्य कमल हॉस्पिटल को प्रशासन की ओर से सील किए जाने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा उक्त अस्पताल का ताला खुलवाकर अस्पताल को चालू कराने पर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कानून के साथ खिलवाड़ है। सदर एसडीओ संजय कुमार ने अनियमितताओं और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के आधार पर दिव्य कमल हॉस्पिटल को सील करने का आदेश जारी किया था। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए अस्पताल परिसर में ताला जड़ दिया गया था। उसके विपरीत पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए अस्पताल का ताला खुलवा दिया और उसे दोबारा चालू करा दिया। विधायक ने कहा कि मामले में जिला प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए। विधायक ने डीसी...