बिजनौर, मई 20 -- बिजनौर। शहर स्थित आरके फार्म्स में बुधवार को पूर्व मंत्री स्व. ओमवती देवी की तेहरवीं श्रद्धा और गमगीन माहौल में संपंन हुई। कार्यक्रम में जिले और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आरके फार्म्स में पूर्व मंत्री स्व. ओमवती देवी की तेहरवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. ओमवती देवी के सादगीपूर्ण जीवन, समाजसेवा के प्रति समर्पण और लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने की भावना को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार और सेवा भावना से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उनका जीवन इंसानियत, अपनत्व और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्व. ओमवती देवी ...