लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी कांग्रेस में रविवार को बड़े पैमाने पर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें पूर्व मंत्री इजहारुल हक और आगरा विश्वविद्यालय से ताल्लुक रखने वाले समाजवादी छात्रसभा के डॉ. मदन मोहन शर्मा आदि शामिल रहे।

सदस्यता की अहमियत कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में रविवार को हुई जॉइनिंग इस लिहाज से भी अहम रही कि पार्टी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक साथ मौजूद रहे। इजहारुल हक शिया कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। उनके साथ बहराइच की नानपारा सीट से प्रत्याशी रहे नईम अहम भी कांग्रेस में शामिल हुए। सभी को कांग्रेस के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में मो. जफर, मो. सलमान...