लातेहार, मई 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मनिका विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। वहीं कई विषयों पर इस दौरान चर्चा भी की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, प्रदेश प्रतिनिधि मो. इफ्तेखार , जिला कोषाध्यक्ष मो़ हिसामूल अंसारी, जिला कार्यालय महासचिव फूलचंद यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...