बदायूं, मार्च 16 -- पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बहुजन समाज के महानायक और बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनायी। पूर्व मंत्री ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री ने चेयरमैन फात्मा रजा को पत्र लिखकर शहर के किसी चौराहे या पार्क में कांशीराम की प्रतिमा लगाने को कहा। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांशीराम का पूरा जीवन बहुजन समाज को संगठित करने और उसे सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक अधिकार दिलाने के संघर्ष में समर्पित रहा। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और उनके आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन लगा दिया।उन्होंने कहा कि कांशीराम ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने देशभर में घूम-घूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.