महराजगंज, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आनंदनगर के एक मैरेज हाल में रविवार कीशाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने फरेंदा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अमरमणि ने कहा कि वे फरेंदा और उनके बेटे पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि किस दल से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसका खुलासा नहीं किया। अमरमणि के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मधुमिता हत्याकांड में सजा के बाद अच्छे व्यवहार का हवाला देकर समय से पहले रिहा किए गए अमरमणि का यह दूसरा सार्वजनिक कार्यक्रम बताया जा रहा है। इससे पहले होली के आसपास वे आनंदनगर में आयोजित एक कार्यकम में पहुंचे थे। जनसंवाद में पूर्व मंत्री अमरमणि ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए युवाओं की ...