पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत सात आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
प्रयागराज, जून 30 -- फाफामऊ के चंदापुर कोल्ड स्टोरेज हादसे के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद समेत सात आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार के निर्देश पर पुलिस चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाएंगी। जांच में संपत्तियां अपराध या अवैध कमाई से अर्जित मिली तो कुर्की और जब्त करने की भी कार्रवाई होगी। 23 मार्च को चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। मलबे में दबने से कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हुए थे। फाफामऊ पुलिस ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूर्व मंत्री अंसार अहमद, उसके बेटे मंजूर अहमद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.