पूर्व मंडल अध्यक्ष के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपाई
हजारीबाग, सितम्बर 13 -- पदमा प्रतिनिधिभाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बिका सिंह, गणेश यादव, संजीव कतरियार, बरही के पूर्व मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, सच्चिदानंद पांडेय के अलावा अन्य भाजपाई शामिल हुए। ज्ञात हो की भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह वर्तमान में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे नावाडीह निवासी परमेश्वर पांडेय का हृदय गति रुकने से रांची स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। नेताओ ने कहा कि पदमा में भाजपा को मजबूत करने में परमेश्वर बाबू का योगदान बहुत बड़ा है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.