उन्नाव, फरवरी 1 -- असोहा। ब्लॉक के कई बार मंडल अध्यक्ष रहे गुड्डू महराज की भाजपाईयों ने पुण्यतिथि मनाई। भाजपा के चार बार मंडल अध्यक्ष रहे गुड्डू महराज की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता संजय शुक्ला ने कहा कि उनकी सौम्यता, सरलता, बगैर अहंकार की छवि अपने आप में एक मिशाल थी। गरीबों, पीड़ितों, कमजोरों के साथ उनकी मदद और सेवा भाव के लिए वह हमेशा चल देते थे। उन्होने कहा कि जब भाजपा अपने संघर्ष के दिनों में थी। तब गुड्डू महराज ने पार्टी झंडा बुलंद किया। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सोनू मिश्रा, सुनील सिंह, रामशंकर, दीपू मिश्रा, जीतू सोनी, लक्ष्मी साहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...