अररिया, मार्च 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिला मुख्यालय अररिया के चित्रगुप्त नगर निवासी सह अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त उपाचार्य/पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. भूपेश्वर नारायण वर्मा की लगभग 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी के निधन पर परिजनों सहित मोहल्लेवासी शोकाकुल हैं। इनका निधन गुरुवार की देर रात्रि चित्रगुप्त नगर स्थित आवास पर हो गया। बताया गया कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। अपने जमाने में स्व. सुशीला देवी महिला उत्थान में सक्रिय रूप से कार्य किया करती थी। 90 वर्षीय पूर्व प्रो. बीएन वर्मा ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी धर्मपरायण महिला के साथ साथ सफल समाजसेविका के रूप में भी वर्षों तक कार्य करती रही है। उनका दाह संस्कार अररिया के तिरसुलिया घाट पर हुआ, जहां इनके छोटे पुत्र आनंद रंजन उर्फ सुक्कू ने मुखाग्नि दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.