फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर। ईद से पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह ईद को लेकर भड़काऊ बयान बाजी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने इस बयानबाजी का विरोध करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने 75 सेकेंड के इस वीडियो में ईद के मौके पर होली खेलने की बात कही है। इसके अलावा भी वह बेहद आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे नहीं लिखा जा सकता है। समुदाय विशेष के लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। वीडियो कहां का है। हालांकि अब तक मामले...