फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर,संवाददाता। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के छात्र तेजस की मौत पर सियासत तेज है। रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने सिविल लाइन स्थित उनके घर पहुंचे। यहां पहुंच कर मुखलाल पाल ने सदर कोतवाल से बातचीत कर आरोपी प्रबंधक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि प्रबंधक के पीछे सत्ता के लोग भी हैं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मुखलाल पाल रविवार दोपहर मृतक छात्र तेजस द्विवेदी के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- विद्यालय में प्रताड़ना के लिये बना है अलग कक्ष: विहिप उपाध्यक्ष परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सदर कोतवाल को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि इनके विद्या...