प्रयागराज, मई 23 -- नैनी/प्रयागराज। हिन्दुस्तान टीम फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका एवं सपा नेता दिलीप मिश्रा की छिवकी के दाउद नगर स्थित मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर शनिवार को एसीपी करछना सुनील सिंह और एसडीएम तपन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम ने डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई कर नोटिस बोर्ड भी लगाया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 में हुए रिमोट बम से जानलेवा हमले में दिलीप मिश्रा नामजद रहा। उस पर डॉ. एके बंसल हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप लगा था।डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत छिवकी के दाउद नगर स्थित दिलीप मिश्रा के मकान के कुर्की की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- नकल माफिया सोनू यादव की 6...