फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- खागा। गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के केस में फरार आरोपित पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। बीते चार दिसंबर को नगर के नई बाजार मोहल्ले के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहू की विवाह के एक माह बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर ससुर व पति समेत चार लोगों को दहेज हत्या के केस में नामजद किया गया था। कस्बा इंचार्ज अनीश कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी अतुल श्रीवास्तव ने दहेज हत्या के केस में फरार चल रहे पति आदित्य प्रताप सिंह(24) पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह को गुरूवार दोपहर पौने दो बजे कोतवाली के सामने चाय की दुकान के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व श्वसुर महेन्द्र प्रताप सिंह, सास पुष्पा सिंह व ननद अंजलि सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी ह...