अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल चौहान ने प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से लखनऊ में उनके निज निवास पर मुलाकात की। क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए समाधान कराए जाने की वकालत की। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए अमरोहा-अतरासी, करनपुर-हसनपुर मार्ग पर नोएडा, दिल्ली व मेरठ के लिए रोडवेज बसों का संचालन किए जाने की मांग की। परिवहन मंत्री ने जनहित में जल्द ही इस ओर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा उन्हें दिलाया। राहुल चौहान ने आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन स्तर तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.