शामली, मार्च 2 -- पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता शेर सिंह राणा द्वारा अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया । जहां पर बडी संख्या मे क्षेत्र के लोग पहुचेएक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मुस्लिम समाज के लोगो ने भी फूलो से खेली होली। जलालाबाद के निकटवर्ती ग्राम दखौडी जमालपुर मे क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे थानाभवन विधानसभा के दो दर्जन से अधिक गांवो के लोगो ने भाग लिया । इस मौके पर अनेक वक्ताओ ने होली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया वही सपा नेता शेर सिंह राणा ने होलिका दहन मे सामाजिक बुराईयो को जलाकर आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी का आभार जताया । सपा नेता द्वारा आयोजित होली पर्व को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैया...