बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के खर्क कानातोली निवासी 58 वर्षीय पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र सिंह पुत्र देव सिंह का हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिय है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। बुधवार को अचानक चंद्र सिंह के सीने में दोबारा तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजन...