गंगापार, मार्च 17 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र सराय अब्दुल मलिक-तिसौरा वार्ड से दो बार बीडीसी सदस्य रहे व वरिष्ठ चिकित्सक 75 वर्षीय डा.प्रेम चंद्र यादव का बीमारी के उपचार के दौरान एसआरएन में मंगलवार भोर में निधन हो गया। निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने पहुंचने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, भाजपा जिला मंत्री दिलीप यादव, भाजपा नेता मन्नू सिंह, सपा जिला सचिव राकेश यादव, प्रतापपुर विधायक प्रतिनिधि जगदीश यादव, प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सत्यनारायण, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.