सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। जिले की पूर्व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी के कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौज तथा धमकी के मुकदमे में अन्तिम सुनवाई जारी है। आरोपी के अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को लिखित बहस दाखिल की गई। सीजेएम नवनीत सिंह ने 13 मई को फिर सुनवाई नियत की है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलामोहन निवासी शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह इस मुकदमे में आरोपी हैं, जिन पर 22 फरवरी 2023 को बीएसए की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...