बरेली, जून 23 -- गैंगस्टर सहित तीन मुकद्मों में वांछित बदमाश संजय यादव को मुठभेड़ में रविवार को दोनों पैरों में गोली लगी थी, उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। एक साल पहले पूर्व फौजी पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुठभेड़ में संजय के एक पैर में गोली लगी थी। पुलिस को काफी समय से संजय यादव निवासी ताड़गंज, आंवला की तलाश थी। वह इस समय तीन मुकद्मों में वांछित चल रहा था। उसकी हत्या के प्रयास के दो मामलों और गैंगस्टर के मुकद्में में भी तलाश थी। उस पर विभिन्न थानों में 13 मुकद्में दर्ज हैं। रविवार को रामनगर रोड पर रेवती रेलवे स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन के लगी गोली उसके पास से एक तंमचा, दो कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद की गई थी। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया...