चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते 24 घंटे के अंदर तीन हत्या कर कोहराम मचाने वाले पूर्व फौजी के शव का पीएम होने के 24 घंटे बाद परिजन बुधवार की दोपहर एबुंलेंस से लेकर रवाना हुए। परिजन जिला अस्पताल जाने से इंकार दिए थे। इस दौरान सदर कोतवाली के समीप पुलिस ने शव को भेजवाया। इसके बाद गांव के सरपंच एवं परिजनों से कागजी कार्रवाई के बाद शव सौंपा गया। पंजाब के तरनतारण जिले का तरहतूचक निवासी गुरप्रीत सिंह 24 घंटे के अंदर तीन निर्मम हत्या कर पुलिस प्रशासन को परेशानी में डाल दिया था। आरोपी ने बीते 10 मई की सुबह साढ़े छह बजे ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी मंगरु की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- सनसनी का विलेन: जीवन की असफलताओं ने गुरप्रीत को बना दिया साइको किलर! 11 मई को देर रात पौने दो...