गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के खांडसा इलाके में गाली-गलौज के विवाद में तीन आरोपियों ने मिलकर एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए शव को एक सुनसान जगह पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। शव के पूरी तरह जलने तक वहीं खड़े होकर पहरा देते रहे। गुरुग्राम की सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामले में जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खांडसा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग बलराम अचानक लापता हो गए थे। उनके बेटे ने 14 जून को सेक्टर-37 थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की, तो परतें दर परतें खुलती ...