अल्मोड़ा, जनवरी 21 -- ऐरो स्पोर्ट्स क्लब रानीखेत से जुड़े पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी दिनेश सिंह भैसोड़ा का निधन हो गया। उनके निधन पर खेल प्रेमियों ने संवेदना जताई है। रानीखेत फुटबॉल संघ सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रताप बिष्ट, दीप पंत, हीरा रावत, कुंदन बिष्ट, कमालउद्दीन, अब्दुल रिजवान, उमेश बिष्ट, शंकर लाल, भास्कर बिष्ट व सूरज आर्या आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...