नई दिल्ली, जनवरी 25 -- आंध्र प्रदेश की कुर्नूल पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को एचआईवी का इंजेक्शन लगाने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर आरोपी महिला के पूर्व प्रेमी की पत्नी है। उसने बताया कि आरोपियों की पहचान कुर्नूल निवासी बी. बोया वसुंधरा (34), अडोनी के एक निजी अस्पताल में नर्स पद पर कार्यरत कोंग ज्योति (40) और उनके दो साथियों के रूप में हुई है। आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने को बताया, ''तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रचने और एक सड़क दुर्घटना का नाटक करने के बाद, वसुंधरा ने कथित तौर पर एक डॉक्टर को एचआईवी वायरस का इंजेक्शन लगाया, जो उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी है।'' पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे...