रांची, जुलाई 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मांडर थाना क्षेत्र के महुवा जाड़ी पंचायत के बोन्डो गांव में रहने वाले कुलदीप खलखो को उसकी पूर्व प्रेमिका रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी वजह से सरिता कुजूर ने वर्तमान प्रेमी समीर केरकेट्टा को इसके लिए उकसाया था, जिसके बाद उसके घर उसके घर पर बम फेंका गया था। ये जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्रेमिका सरिता को हासिल करने की चाहत में प्रेमी समीर ने नगड़ी के वर्सा गांव के तबरेज अंसारी को इस काम के लिए तैयार किया। तबरेज दो नाबालिग को अपने साथ लिया। यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी को जमानत नहीं सुतरी बम की व्यवस्था की गई। सरिता और समीर की मौजूदगी में तबरेज ने पास के जंगल क्षेत्र में जाकर बम फेंकने का अभ्यास क...