कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। डेरापुर के खिरवां गांव में बुधवार रात रक्त रंजित मिले युवक की हत्या उसके गांव के ही एक साथी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर गुजरात से गांव आकर की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयोग में लाया गया हथौड़ा और रक्तरंजित शर्ट भी बरामद की है। डेरापुर के खिरवां गांव निवासी राजेन्द्र बाबू का अठारह साल का पुत्र गोलू बुधवार की रात घर से निकला था। देर रात गांव के बाहर तालाब किनारे वह रक्त रंजित हालत में मिला था। उसे हैलट भेजा गया था जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पिता ने अज्ञात में तहरीर दी थी। मामले की जांच में गोलू के फोन पर आखिरी तीन काल गांव के सुखवीर के थे। सुखवीर गुजरात में रहकर काम करता था। करीब सप्ताह भर पहले ही वह गांव आया था। सुखवीर को हिरासत में लेकर पुलिस...