पूर्व प्राचार्य प्रो. ईश्वरचंद्र गुप्ता की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन
औरैया, जून 14 -- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय प्रो. ईश्वरचंद्र गुप्ता की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत शिक्षाविद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। इटावा रोड स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के निकट उनके आवास पर आयोजित भंडारे में अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर लोगों की लगातार भीड़ बनी रही। परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय प्रो. ईश्वरचंद्र गुप्ता शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। यह भी पढ़ें- चौंढेरा में श्रीमद् ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.