रांची, मई 21 -- रांची, संवाददाता। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े तीन साल पुराने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया है। मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। आरोपी न्यायिक हिरासत में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा है। मामला मई 2022 का है। पीड़िता ने अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल एमके सिंहा बीपी चेक कराने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे और अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एमके सिंहा फरार हो गए थे। पुलिस ने चार दिन बाद जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। मा...