कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधान संघ के बैनर तले बुधवार को प्रधानों ने मूरतगंज बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप है लगाया कि पूर्व प्रमुख बीडीओ दफ्तार में आकर दादागीरी करते हैं। वह प्रमुख की कुर्सी पर बैठते हैं। कार्यालय कार्य में पूरी दखल देते हैं।विकास कार्यों में कमीशन मांगते हैं। जबकि, उनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, फिरौती व अपहरण आदि का मुकदमा भी कायम हो चुका है। इस मौके पर प्रधान संघ के समीर सिंह, राम नरेश पासी, राम किशोर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...