रायबरेली, मई 25 -- सतांव। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले पूर्व प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ने मेरुई गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर के लिए एक लाख रूपये का दान किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंदिर में जितनी ईंट लगेगी उसका भी खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने इसके पहले गुरुबक्शगंज चौराहे पर स्व. राकेश सिंह व स्व. सुशील सिंह की स्मृति में प्याऊ का शुभारम्भ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...