मथुरा, मार्च 19 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मांट पुलिस एसएसपी के आदेश पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना मांट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर और गांव कसेरा कलां, मांट निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश कुमारी के बेटे की तहरीर पर दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूर्व प्रमुख मांट के बेटे संचित ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी खुशबू उर्फ वंदना की शादी 19 जून 2019 को बालाजी पुरम निवासी भरत किरन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिन सब ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद पति के साथ ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न शुरु कर दिया। इस दौरान खुशबू ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, जो आज करीब चार वर्ष का है।...