गंगापार, फरवरी 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत भड़िवार के पूर्व प्रधान डॉ. हृदय राज सिंह उर्फ 'डॉक्टर नाती' का सोमवार देर रात बीमारी के दौरान प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार को उनके पैतृक गांव स्थित आवास पर अंतिम संस्कार किया गया। विभिन्न स्थानों पर शोकसभाएं हुईं। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व प्रधान अरुण सिंह, डॉ. विनोद त्रिपाठी, विजय बाबू, सुधा गुप्ता, डॉ सुरेश सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, बृजेश सिंह सहित कई लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...