चंदौली, मार्च 25 -- पड़ाव (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बखरा नाथूपुर के सिवान में आईजी जोन के निर्देश पर सोमवार को मुगलसराय, अलीनगर और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से जुए के अंतरजनपदीय फड़ पर छापेमारी की थी। इस दौरान मौके से 14 लोग गिरफ्तार किए गए थे। वहीं नगदी सहित चार खोखा और एक कारतूस बरामद किया था।मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने एक पूर्व ग्राम प्रधान सहित 21 नामजद और 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआड़ियों में खलबली मची है। इसमें चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी के आरोपी शामिल हैं।आईजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया को शिकायत मिली थी कि मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बखरा नाथूपुर के सिवान में स्थित मग्गू पटेल के घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद आईजी के ...