पूर्व प्रधान समेत लगाया पट्टे का फर्जी बेनामा करने का आरोप
सहारनपुर, जून 18 -- देवबंद। तहसील क्षेत्र के गांव मकबरा निवासी नीरज की पत्नी गीता ने एसडीएम को दिए पत्र में सरकार द्वारा दिए गए पट्टे को पूर्व प्रधान द्वारा खुर्द बुर्द कर एक अन्य प्रधान को बेचने का आरोप लगाया। पीडिता की गुहार पर एसडीएम ने मामले की जांच को निर्देशित किया है। गीता ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उसके पति नीरज कुमार गांव हाशिमपुरा में खसरा नबंर 1484/1 , 1577/2 कुल रकबई 1-7-18 पुख्ता भूमि का पट्टा वर्ष 2007 में दिया गया था। आरोप लगाया कि उक्त पट्टे की एवज में उस समय के प्रधान ने उसके पति से ढ़ाई लाख रुपये लिए थे। लेकिन उन्हें पट्टा नहीं दिया गया था। पट्टे की बाबत पूछने पर कहा कि पट्टा जोहड़ में चला गया। पैसे वापिस मांगने पर उन्हें दूसरी जगह पट्टा देने का आश्वासन दिया गया। जबकि कागजो में उनका पट्टा चला आता रहा। जिसका कब्जा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.