कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खल्ला रूपमंगदपुर के पूर्व प्रधान क्षेत्र के नौगाई गांव जाते समय जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। खल्ला रुपमंगदपुर गांव के पूर्व प्रधान राम मिश्रा (60) पुत्र भवानीशंकर मिश्रा अपने आवास विकास स्थित घर से बाइक द्वारा नौगाई जा रहे थे। जब वह निगम मंडी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनक...