शाहजहांपुर, जून 1 -- जलालाबाद क्षेत्र के गांव अतिवरा में सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने एक पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे पहुंची टीम ने मकान में प्रवेश कर जांच शुरू की, जो आठ घंटे से अधिक समय तक चली। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा

छापेमारी की प्रक्रिया लखनऊ नंबर की दो कारों से पहुंची जीएसटी टीम ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने मकान के अंदर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। दिनभर चली छानबीन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान प्रत्याशी के कारोबार की जानकारी गांव के अधिकांश लोगों को नहीं है। बताया जाता है कि वह पिछले एक वर्ष से गांव स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन उनके व्...