पूर्व प्रधान पुत्र हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जून 11 -- चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव के पूर्व प्रधान पुत्र अवनीश यादव की प्रधानी के चुनाव की रंजिश एवं जानलेवा हमले में गवाही से रोकने के लिए एक जून की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनका भाई उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव बाजू में गोली लगने से घायल हो गया था। हत्या की वारदात में 12 नामजद हुए हैं। सर्विलांस टीम की मदद से ट्रांस यमुना एवं जैतपुर पुलिस ने बुधवार को कमतरी पुल के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ अभिषेक यादव उर्फ गोलू को धर दबोचा। उसके पास से तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए हैं। गोलू ने हत्याकांड के बाद घायल उपेंद्र को वीडियो कॉल पर धमकी भी दी थी। एसओ जैतपुर ने बताया कि अभिषेक यादव उर्फ गोलू के खिलाफ भिंड कोतवाली, ऊमरी, चित्राहाट एवं जैतपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि तीन जून को शाहपुर गुर्जर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.