कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के टेढ़ीमोड़ चौराहे पर मंगलवार को दिनदहाड़े पूर्व प्रधान पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम किया है। घटना में नामजद एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कराई जा रही है।कोखराज के टेढ़ीमोड़ निवासी नरेश सोनकर पुत्र रामेश्वर प्रसाद पूर्व प्रधान हैं। जमीन को लेकर पड़ोस के ही सत्यम पुत्र कल्लू से उनका विवाद चल रहा है। मंगलवार को नरेश सोनकर चौराहा पर बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे सत्यम पुत्र कल्लू व अंगद, पंकज पुत्रगण नत्थूलाल वहां पहुंच गए। पूर्व प्रधान के मुताबिक, आरोपियों ने उनको घसीटकर बीच सड़क में ही लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हमला होने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई थी। हमले में पूर्व प्रधान का पैर टूट गया है। शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.