मैनपुरी, अप्रैल 9 -- घिरोर। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में पिछले दिनों हुए विवाद के मामले में गांव के पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गांव के ही पूर्व प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट, गाली गलौज और दहशत फैलाने की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी 80 वर्षीय पूर्व प्रधान जयपाल सिंह पुत्र गेंदालाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 2 अप्रैल को हुए पड़ोसी ग्राम नगला फतेह जा रहे थे। बाइक सचिन पुत्र सुनील कुमार चला रहा था। रास्ते में कार सवार गांव का पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव पुत्र विजेंद्र सिंह यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और बाइक रोककर गाली गलौज और मारपीट करने लगा। आरोपी ह...