पूर्व प्रधान पति के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, सितम्बर 28 -- बागपत। शामली के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान के पति की हत्या में शामिल एक आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस हत्याकांड़ में कई आरोपी जेल में बंद है। शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली ने गत 11 मार्च को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि गांव से दोघट कस्बे के फार्म हाउस में बरात में अपने पति विवेक उर्फ विक्की, जेठ सोरन सिंह समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ आई थी। फार्म हाउस की पार्किंग में बात करते समय गांव के ही प्रिंस और रजत ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसके पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या कर दी। रजत और प्रिंस ने अपनी मां सुनीता व ताऊ लोकेंद्र के कहने पर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.