बदायूं, मई 23 -- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ओरछी में पूर्व प्रधान ने दो सिपाहियों पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत से एसएसपी, महिला आयोग और अन्य उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ओरछी के रहने वाली पूर्व प्रधान नीलम पत्नी प्रमोद कुमार ने स्थानीय थाने में तैनात दो सिपाहियों पर आरोप लगाए हैं। शिकायत बताया कि 21 मई की शाम करीब पांच बजे दोनों सिपाही उनके घर पहुंचे और उनके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान ने दो सिपाहियों पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप लगाया पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने बताया कि उनके पति सामान लेने चंदौसी गए हैं, तो दोनों पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि...