कौशाम्बी, मई 23 -- विधानसभा क्षेत्र सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को कैमा गांव में पूर्व प्रधान के घर पहुंचीं। उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हों तसल्ली दी। इसके बाद जगन्नाथपुर व मैदहाई गांव में उनकी निधि से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। सिराथू विधानसभा के कैमा गांव के पूर्व प्रधान भोला सिंह यादव की मां का निधन एक सप्ताह पहले हो गया था। जानकारी होने पर शनिवार को पल्लवी पटेल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधान व उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद जगन्नाथपुर व मैदहाई गाव में विधायक निधि से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों की सिराथू विधायक ने की मदद इस दौरान उन्होंने कहा कि सिराथू क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता ह...