बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। दिल्ली के एक कारोबारी से भूमि के नाम पर पूर्व प्रधान के बेटे एवं खनन माफिया ने धोखे से 75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित भूमि पर कब्जा लेने पहुंचा, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के ग्राम जडौदा कलां निवासी कारोबारी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव स्थित आबादी क्षेत्र में कुछ समय पूर्व 400 वर्ग गज भूमि खरीदी थी। जिसकी ऐवज में 75 लाख रुपये दिए गए थे। जब कब्जा लेने गए, तो वहां पर उक्त भूमि नहीं मिली। आरोप है कि भूमि खरीद के 75 लाख रुपये पूर्व प्रधान के पुत्र अर्जुन पुत्र गजे सिंह निवासी निवाड़ा को दिए गए है। इनमें से कुछ रकम नगद और कुछ बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। आरोपी अर्जुन ने न तो भूमि पर कब्जा दिया और न ...