हापुड़, मई 12 -- कोतवाली पिलखुवा इलाके में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे अतुल तोमर की उपचार के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। उसको भूमि विवाद में कुछ हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मृतक की मां ने भाजपा के जिला मंत्री समेत चार को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव गुस्से में हैं जबकि मौत के 20 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजनों ने गाजियाबाद अस्पताल में शव उठाने से पहले पुलिस द्वारा हत्यारों का एनकाउंटर कराए जाने की मांग की। जबकि ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से पहले जाम लगाने की चेतावनी दे रखी है। वहीं सिंभावली थाना क्षेत्र में भी बुलंदशहर के युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- अतुल हत्याकांड: भाजपा के जिला मंत्री समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्जमामले की जानकारी पिलखुवा क...