बागपत, मार्च 19 -- दाहा। दोघट कस्बे के धूमसिंह फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई बहावड़ी की पूर्व प्रधान पति की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रिंस उसके फूफा का लड़का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायलय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा है। दोघट कस्बे में स्थित धूमसिंह फार्म हाउस में गत 10 मार्च को दोघट निवासी सतेंद्र की बेटी नेहा की शादी में बहावड़ी मुजफ्फरनगर से बरात आई थी। शादी में बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की पुत्र वेदसिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने मौके पर ही एक आरोपी यशवीर उर्फ रजत को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। मृतक की पत्नी बबली ने रजत, प्रिंस, सुनीता व लोकेंद्र को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज क...