फतेहपुर, जुलाई 16 -- फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हसवा ब्लाक के ग्राम पंचायत रिठवां का पूर्व प्रधान पूरी तरह बेखौफ था। उसके क्रियाकलाप से पूरा गांव कांपता था। सिगरेट नहीं लाने पर पूर्व प्रधान ने कुम्हार बिरादरी के छेद्दू का हाथ तोड़ डाला। विरोध करने पर पुत्तनलाल के घर चढ़ फायरिंग की। तीन घंटे तक चले तांडव से भूनीपुर गांव सहमे रहे। रास्ते में घेर कर पुत्तन पासवान को घेर कर पीटा और जहर पिला दिया। दहशत में परिवार के लोग घायल अस्पताल ले जाने के बजाय घर में दुबके बैठे रहे। नतीजन इलाज के अभाव में पुत्तन की सांसे टूट गई। पुत्तन की मौत बाद भी परिवार पर दबाव था लेकिन मृतक के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए सभी पर केस दर्ज कराते हुए कड़ी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में सफल हुए。 यह भी पढ़ें- फतेहपुर में दलित को जहर देकर हत्या करने में पूर्व प्रधान समेत ...