प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेंढावा गांव के पूर्व प्रधान भागीरथी यादव के रिहायशी छप्पर में मंगलवार रात आग लग गई। इससे उसमें रखा साइकिल, बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न समेत अन्य सामान जल गया। जब तक स्वजन आग पर काबू पाते तब तक आग पशुशाला में भी पहुंच गई, इससे भैस के साथ उसका बच्चा भी झुलस गया। पूर्व प्रधान की सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...