सीतापुर, मार्च 13 -- बिसवां देहात, संवाददाता।बिसवां के मतिकरपुर में पूर्व प्रधान के घर बंधक बना कर लूटपाट करने वाले बदमाशों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास लगे तील दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, पर कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। लहरपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बिसवां के मतिकरपुर निवासी अनूप यादव बुधवार रात रोज की तरह वह ड्यूटी पर गए थे। पिता पूर्व प्रधान रामशरन यादव लखनऊ में थे। घर पर अनूप की मां राजरानी और पत्नी थी। रात करीब 12 बजे असलहे से लैस बदमाश गेट का ताला काटकर घर में घुस आए थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया था। करीब दो घंटे तक बदमाशों ने घर में उत्पात मचाया था। बदमाशों ने महिलाओं के जेवर तक उतरवा लिए थे। बदमाश घ...