जौनपुर, जून 20 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखिनिया में एक पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग किए जाने का आरोप है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस और खोखा भी मौके से बरामद किया। मामले की जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान श्यामशंकर यादव उर्फ पोड़ई ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे उनके घर के पास अचानक फायरिंग जैसी तेज आवाज हुई। पूर्व प्रधान के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से कथित तौर पर एक कारतूस और एक खोखा मिला है। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...